लाइव न्यूज़ :

ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने कोविड महामारी के बावजूद चुनाव प्रचार के लिए पहली रैली की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 18:11 IST

Open in App

तेहरान, 10 जून (एपी) ईरान के राष्ट्रपति पद के सबसे प्रमुख उम्मीदवार ने बुधवार रात को देश के दक्षिण-पूर्व में एक रैली की, जिसमें उनके हजारों समर्थक शामिल हुए। यह कोरोना वायरस महामारी के बीच इस तरह की पहली सभा है। महामारी के कारण पारंपरिक चुनाव प्रचार काफी हद तक प्रभावित हुआ है।

ईरान के, कट्टरपंथी न्यायपालिका प्रमुख इब्राहिम रायसी ने तेल समृद्ध दक्षिण-पश्चिमी ख़जे़स्तान प्रांत का दौरा किया और अहवाज शहर के एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम में लगभग 5,000 समर्थकों को संबोधित किया। बढ़ते संक्रमण और 45 डिग्री सेल्सियस के भीषण तापमान के बावजूद, रायसी की बात सुनने के लिए भीड़ स्टेडियम में उमड़ पड़ी।

सरकारी अधिकारियों ने हालांकि दावा किया कि शहर में आयोजित सामूहिक कार्यक्रम में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने संबंधी सभी उपायों का पूर्ण पालन किया गया, लेकिन मैदान में लोगों के बीच सामाजिक दूरी नहीं दिखी। कुछ समर्थकों ने ही मास्क पहना था ।

विश्लेषकों का कहना है कि रायसी सभी उम्मीदवारों में सबसे प्रबल दावेदार हैं। सभा के लिए उन्होंने फारसी पॉप संगीत के बीच आधी रात से ठीक पहले मंच संभाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला