लाइव न्यूज़ :

ईरान के विदेश मंत्री जरीफ ने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 00:35 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 11 नवंबर ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने बुधवार को पाकिस्तान के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर आए जरीफ ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। खान ने कहा कि पाकिस्तान और ईरान के बीच करीबी संबंध रहे हैं और दोनों देशों को ‘‘परस्पर हितों के लिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाना चाहिए।’’

प्रधानमंत्री खान ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों पर खास ध्यान देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए साथ मिलकर काम करने की जरुरत पर भी बल दिया।

खान ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता पर भी चर्चा की और कहा कि अफगान संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में शांति से पूरे क्षेत्र को लाभ होगा और इससे व्यापार तथा आर्थिक सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।

खान ने कोविड-19 के कारण ईरान में हुई मौतों पर शोक जताया। उन्होंने महामारी को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों जैसे ‘‘स्मार्ट लॉकडाउन’’ और अन्य अनुभव जरीफ के साथ साझा किए।

जरीफ ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात की और अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया सहित परस्पर हित के तथा क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें