लाइव न्यूज़ :

ईरान के प्रधान न्यायाधीश इब्राहिम रईसी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिये नामांकन कराया

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:00 IST

Open in App

दुबई, 15 मई (एपी) ईरान के प्रधान न्यायाधीश इब्राहिम रईसी ने शनिवार को देश के राष्ट्रपति चुनाव के लिये नामांकन कराया। कट्टरपंथी मौलाना रईसी 1988 में हजारों कैदियों को सामूहिक फांसी से संबंधित एक समिति का हिस्सा थे।

रईसी ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई (82) के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर खुद का नामांकन कराया है। हालांकि कुछ प्रमुख लोगों का कहना है कि वह इस दौड़ में आगे नहीं बढ़ पाएंगे।

वहीं, उनके नामांकन से पता चलता है कि 2017 में भी उन्होंने इस पद को लेकर रुचि दिखाई थी, लेकिन असफल रहे थे।

खामनेई से उनकी करीबी और भ्रष्टाचार रोधी मुहिम में हिस्सा लेने पर हासिल हुई लोकप्रियता चुनाव में उन्हें फायदा पहुंचा सकती है। विशेषज्ञों पहले ही कह चुके हैं कि कट्टरपंथियों को चुनाव में थोड़ा लाभ मिलता है।

नामांकन से पहले एक बयान में रईसी ने राष्ट्रपति बनने पर ''गरीबी, भ्रष्टाचार और भेदभाव'' के खिलाफ लड़ाई लड़ने का वादा किया।

साल 2017 के राष्ट्रपति चुनाव में रईसी को 1 करोड़ 16 लाख वोट मिले थे। खामनेई ने 2019 में उन्हें देश का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया था।

शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन कराने वाले अन्य उम्मीदवारों में प्रमुख रूढ़िवादी नेता तथा संसद के पूर्व अध्यक्ष अली लारिजानी, पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत अकबर हाशमी रफसनजानी के बड़े बेटे तथा प्रमुख सुधारवादी मोहसिन हाशमी रफसनजारी शामिल हैं।

इसके अलावा उपराष्ट्रपति इसहाक जहांगीरी और केन्द्रीय बैंक के प्रमुख अब्दुल नासिर हिम्मती भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने भी बुधवार को नामांकन किया।

ईरान की शूरा परिषद 27 मई तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करेगी, जिसके अगले दिन से 20 दिवसीय प्रचार अभियान शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल