लाइव न्यूज़ :

ईरान के राष्ट्रपति ने प्रतिबंधों को समाप्त करने की कोशिश में बड़ी सफलता मिलने का दावा किया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 19:59 IST

Open in App

तेहरान(ईरान), चार फरवरी (एपी) ईरान के राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के इस फैसले की सराहना की है कि वह इस खाड़ी देश पर लगाए गये अमेरिकी प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग करने वाले ईरान के मामले की सुनवाई कर सकता है।

ईरान के राष्ट्रपति ने इसे इस्लामी गणराज्य के लिए एक बड़ी जीत बताया है।

ईरान की सरकारी आईआरएनए समाचार एजेंसी की एक खबर के मुताबिक राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिका पर ईरान को मिली कानूनी जीत को लेकर राष्ट्र को बधाई दी है।

सरकारी टीवी पर प्रसारित उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा, ‘‘हेग में सरकार को कल मिली एक बहुत बड़ी जीत पर मैं ईरानियों को बधाई देता हूं और यह उन कई जीत में शामिल है, जो सरकार ने न्यायालय में अमेरिका के खिलाफ हासिल की है।’’

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के तहत आने वाले आईसीजे ने बुधवार को कहा कि वह अमेरिका के खिलाफ ईरान द्वारा दायर किये गये एक मामले की सुनवाई कर सकता है।

ईरान ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा 2018 में दोबारा थोपे गये प्रतिबंधों को खत्म करने की मांग की थी। अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने के प्रति लक्षित एक अंतरराष्ट्रीय समझौते से बाहर होने के बाद यह कदम उठाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना