लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: मौलवी ने दी शरिया कानून की धमकी, भड़की मुस्लिम महिला सरेआम हुई बेहिजाब

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 19, 2018 16:26 IST

ईरानी पुलिस ने इस साल फरवरी में 29 महिलाओं को सरेआम हिजाब उतार फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कई प्रमुख महिला एक्टिविस्ट महिलाओं पर लागू होने वाले सख्त ड्रेस कोड के खिलाफ हिजाब फेंककर विरोध जता चुकी हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 19 अगस्त: एक ईरानी मुस्लिम महिला द्वारा मौलवी के विरोध में सार्जवनिक रूप से अपना हिजाब सिर से पूरी तरह हटा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शुक्रवार (17 अगस्त) को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया जिसके बाद ये वायरल हो गया। इस वीडियो में दिए गये अंग्रेजी सब्टाइटल के अनुसार महिला के सिर के बाल थोड़े दिख रहे थे जिस पर मौलवी ने उसे सिर पूरा न ढंकने पर जेल भिजवान की धमकी दी। महिला इसपर भड़क गयी और उसने विरोध करते हुए आखिर में अपने सिर से हिजाब पूरी तरह हटा दिया। ईरान में महिलाओं द्वारा पुरुषों के समान अधिकार की माँग का आंदोलन पिछले कुछ सालों से जारी है। 

वीडियो में महिला और मौलवी क बीच हुआ संवाद कुछ यूँ है-

महिला- आपने क्या कहा?

मौलवी- अपना हिजाब सही करो नहीं तो तुम्हें गिरफ्तार करवाऊँगा

महिला- आपको आदत पड़ चुकी है....जाइए पहले अपनी बीवी का हिजाब सही करवाइए...

महिला- बकवास है ये

(विरोध में महिला ने सिर से हिजाब पूरी तरह हटा दिया)

नीचे देखें ईरानी महिला के मौलवी के विरोध का वायरल वीडियो-

ईरान में महिलाएँ लम्बे समय से हिजाब का विरोध कर रही हैं। ईरानी पुलिस ने इस साल फरवरी में 29 महिलाओं को सरेआम हिजाब उतार फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कई प्रमुख महिला एक्टिविस्ट महिलाओं पर लागू होने वाले सख्त ड्रेस कोड के खिलाफ हिजाब फेंककर विरोध जता चुकी हैं। हिजाब विरोधी ईरानी महिलाएँ बुधवार को सफेद हिजाब पहनकर विरोध जताती रही हैं। महिलाओं की यह मुहिम #whitewednesdays के नाम से लोकप्रिय हो चुकी है। ईरान में इस्लामी शरिया कानून लागू है।

ईरान में महिलाओं को खेल के मैदान में जाकर मैच देखने की इजाजत नहीं है। कई महिलाएँ इसका विरोध कर चुकी हैं। कुछ महिलाओं ने मर्द का भेष बनाकर फुटबॉल मैच देखने पहुँच गयी थीं तो उसकी तस्वीर वायरल हो गयी थी। ईरानी महिलाओं को खेल के मैदान में जाने की इजाजत दिलाने के लिए अभियान चलाने वाली एक्टिविस्ट दारिया सफई ने भी यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। दारिया ने लिखा है, "ईरानी महिलाओं इस भेदभाव वाले कानून से तंग आ चुकी हैं।"

 

टॅग्स :ईरानमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?