लाइव न्यूज़ :

ईरानी ब्रिटिश महिला को एक और साल जेल में रहने की सज़ा दी गई

By भाषा | Updated: April 26, 2021 19:46 IST

Open in App

दुबई, 26 अप्रैल (एपी) ईरान ने ईरानी-ब्रिटिश महिला को एक और साल जेल में रहने की सज़ा सुनाई है जो पहले से ही पांच साल से जेल में है। उनके वकील ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

ब्रिटेन ने नाज़नीन ज़गारी रैटक्लिफ को सज़ा सुनाए जाने की आलोचना की है।

नाज़नीन पहले से ही ईरान में पांच साल की जेल काट रही हैं।

उनके वकील होज्जत करमानी ने एसोसिएटिड प्रेस को बताया कि उन्हें यह दूसरी सज़ा 2009 में लंदन में ईरान दूतावास के सामने एक प्रदर्शन में हिस्सा लेकर ‘व्यवस्था के खिलाफ दुष्प्रचार’ फैलाने के आरोप में सुनाई गई है।

ईरान के सरकारी मीडिया ने तत्काल सजा की पुष्टि नहीं की है। उनके पति रिचर्ड रैटक्लिफ ने बीबीसी से कहा कि अदालत का फैसला खराब संकेत है और ईरानी अधिकारियों द्वारा "स्पष्ट रूप से एक मोल तोल की रणनीति" है। नाज़नीन को ऐसे समय में सज़ा सुनाई गई है जब विएना में परमाणु समझौते को लेकर ईरान और विश्व शक्तियों के बीच वार्ता चल रही है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने नाज़नीन को फिर से सज़ा दिए जाने की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है कि नाज़नीन को और वक्त के लिए जेल में रखा जाए।

जॉनसन ने कहा कि उनकी सरकार नाज़नीन की रिहाई के लिए प्रयास कर रही है और इस मुद्दे पर अमेरिकी दोस्तों के साथ मिलकर काम कर रही है।

नाज़नीन को ईरानी सरकार का तख्तापलट करने की साजिश रचने के आरोप में पांच साल की कैद की सज़ा दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला