लाइव न्यूज़ :

ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम तक ‘कम पहुंच’ मुहैया कराएगा: आईएईए प्रमुख

By भाषा | Updated: February 22, 2021 10:40 IST

Open in App

तेहरान, 22 फरवरी (एपी) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी इकाई के प्रमुख ने कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों को अपने परमाणु कार्यक्रम तक ‘कम पहुंच’ मुहैया कराने पर तकनीकी रूप से सहमत हो गया है। ईरान का यह कदम पश्चिमी देशों पर दबाव डालने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने ईरान की आपात यात्रा के बाद रविवार को यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि आईएईए अगले तीन महीने तक ईरान के परमाणु कार्यक्रम की निगरानी जारी रखने के लिए तेहरान के साथ ‘तकनीकी सहमति’ पर पहुंचा है।

हालांकि उनकी इस टिप्पणी से यह रेखांकित होता है कि ईरान के साथ अमेरिका और अन्य पक्षों के बीच आपसी सहमति के रास्ते संकुचित होते जा रहे हैं। ईरान वैश्विक शक्तियों के साथ 2015 के परमाणु समझौते की तय सीमा से कहीं अधिक यूरेनियम जमा कर रहा है।

ग्रोसी ने विएना पहुंचने के बाद हवाईअड्डे पर कहा कि आईएईए को उम्मीद है कि इस आपसी सहमति से एक बेहद अस्थिर स्थिति स्थिर हो जाएगी और अन्य स्तरों पर राजनीतिक वार्ताएं हो सकेंगी।

ग्रोसी ने कहा कि निगरानी ‘‘एक संतोषजनक तरीके’’ से जारी रहेगी।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा कि आईएईए को परमाणु स्थलों पर उसके कैमरों की फुटेज तक पहुंच मुहैया नहीं कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें