लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा, रविवार से यूरेनियम संवर्धन की सीमा पार कर जाएगा ईरान

By भाषा | Updated: July 3, 2019 17:25 IST

रुहानी ने बुधवार को मंत्रिमंडल की एक बैठक के दौरान कहा, “सात जुलाई को हमारा संवर्धन स्तर 3.67 फीसद नहीं रह जाएगा। हम इस प्रतिबद्धता को दरकिनार कर देंगे। हम इसे (संवर्धन स्तर को) 3.67 प्रतिशत से जितना आगे जरूरी होगा, जितनी हमारी जरूरत होगी, ले जाएंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देकरार में तय संवर्धन की अधिकतम सीमा ऊर्जा उत्पादन के लिये पर्याप्त है लेकिन वह परमाणु आयुध के लिये जरूरी 90 फीसद के स्तर से काफी कम है।रुहानी ने कहा, “हम प्रतिबद्ध (करार के प्रति) रहेंगे जब तक दूसरे पक्ष प्रतिबद्ध हैं।” 

राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि ईरान प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के साथ 2015 में हुए समझौते में तय हुई यूरेनियम संवर्धन सीमा रविवार को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे बढ़ाया जाना “आवश्यक” है।

पिछले साल मई में अमेरिका के करार से हटने और उनके देश पर कड़ी शर्तें थोपने के बाद ईरान आठ मई को दी गई अपनी उस धमकी पर अमल कर रहा है जिसमें उसने कहा था कि वह ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई की प्रतिक्रिया में 2015 के परमाणु करार के कुछ हिस्से को निलंबित कर सकता है।

रुहानी ने बुधवार को मंत्रिमंडल की एक बैठक के दौरान कहा, “सात जुलाई को हमारा संवर्धन स्तर 3.67 फीसद नहीं रह जाएगा। हम इस प्रतिबद्धता को दरकिनार कर देंगे। हम इसे (संवर्धन स्तर को) 3.67 प्रतिशत से जितना आगे जरूरी होगा, जितनी हमारी जरूरत होगी, ले जाएंगे।”

करार में तय संवर्धन की अधिकतम सीमा ऊर्जा उत्पादन के लिये पर्याप्त है लेकिन वह परमाणु आयुध के लिये जरूरी 90 फीसद के स्तर से काफी कम है। रुहानी ने कहा, “हम प्रतिबद्ध (करार के प्रति) रहेंगे जब तक दूसरे पक्ष प्रतिबद्ध हैं।” 

टॅग्स :ईरानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?