लाइव न्यूज़ :

ईरान, परमाणु स्थल पर संयुक्त राष्ट्र के नए कैमरों को लगाने की अनुमति देगा : मीडिया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:57 IST

Open in App

तेहरान, 15 दिसंबर (एपी) ईरान संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था को उस स्थान पर क्षतिग्रस्त कैमरों को फिर से स्थापित करने की अनुमति देगा जहां उसके पास सेंट्रिफ्यूग (अपकेंद्रन यंत्र) के पुर्जे और निर्माण सामग्री है। अर्ध-सरकारी ईरानी समाचार एजेंसियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस फैसले के तहत करज में फिर से कैमरे लगाए जाएंगे, जहां के बारे में ईरान ने दावा किया था कि इस जगह पर जून में तोड़-फोड़ की गई थी। तब से ईरान ने घटना में क्षतिग्रस्त कैमरों को बदलने के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को पहुंच देने से इनकार कर दिया था।

अर्ध-सरकारी आईएसएनए और तसनीम समाचार एजेंसियों की खबरों पर वियना स्थित आईएईए ने तुरंत कोई जवाब नहीं दिया है। हालांकि, खबरों में कहा गया है कि ईरान कैमरों की सभी रिकॉर्डिंग अपने पास रखेगा जो एजेंसी और तेहरान के बीच चल रहे एक अन्य विवाद का हिस्सा है।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदोल्लाहियान ने बुधवार को कथित तौर पर कहा था कि ईरान आईएईए के साथ "एक अच्छे समझौते पर पहुंच गया है" जिसके बाद ये खबरें आई हैं।

तेहरान ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एकतरफा रूप से विश्व शक्तियों के साथ ईरान के ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका को हटा लेने के बाद से जारी व्यापक क्षेत्रीय ‘छाया युद्ध’ के बीच करज हमले का दोषी इज़राइल को ठहराया था।

मंगलवार को एक साक्षात्कार में, आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने करज तक सीमित पहुंच से ईरान के कार्यक्रम की निगरानी के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को नुकसान पहुंचने को लेकर आगाह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?