ईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2026 11:14 IST2026-03-26T11:13:38+5:302026-03-26T11:14:34+5:30

‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस वर्ष वॉशिंगटन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी पेंग लीयुआन की मेजबानी करेंगे।

iran War trip postponed US President Donald Trump will visit China on May 14 and 15, see schedule | ईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

file photo

Highlightsदोनों नेताओं ने युद्ध को समाप्त करने की शर्त पर बैठक को पुनर्निर्धारित किया।बैठक स्थगित करने के अनुरोध को समझा और स्वीकार किया। ‘एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग’ शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी।

वाशिंगटन:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के साथ पुनर्निर्धारित शिखर वार्ता में भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ ने यह जानकारी दी। ट्रंप इससे पहले इस माह के अंत में चीन की यात्रा करने वाले थे लेकिन उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्ध के कारण यात्रा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। ट्रंप की ‘बहुप्रतीक्षित’ चीन यात्रा की घोषणा करते हुए ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप इस वर्ष वॉशिंगटन में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी पेंग लीयुआन की मेजबानी करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेताओं ने युद्ध को समाप्त करने की शर्त पर बैठक को पुनर्निर्धारित किया।

इस पर लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति और शी के बीच बैठक को पुनर्निर्धारित करने के विषय में कोई चर्चा नहीं हुई थी। लेविट ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति शी यह समझते हैं कि इस समय पूरे क्षेत्र में मौजूदा हालात के मद्देनजर राष्ट्रपति (ट्रंप) का उपस्थित रहना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक स्थगित करने के अनुरोध को समझा और स्वीकार किया। इसीलिए अब हमारी बैठक हो रही है।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या मई में होने वाली बैठक तक युद्ध समाप्त हो जाएगा, तो लेविट ने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, हमने हमेशा लगभग चार से छह सप्ताह का अनुमान लगाया है।’’ ट्रंप और शी की अक्टूबर में दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित ‘एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग’ शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई थी।

पिछले हफ्ते ‘ओवल ऑफिस’ (व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति का कार्यालय) में आयरलैंड की प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वह महीने के अंत के बजाय पांच या छह सप्ताह बाद चीन जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी चीन यात्रा का समय पुनर्निधारित कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘हम चीन के साथ काम कर रहे हैं, उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। मैं राष्ट्रपति शी से मिलने को लेकर आशान्वित हूं। मुझे लगता है कि वह भी मुझसे मिलने के लिए उत्सुक हैं।’’ अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त रूप से हमला किया था इस पर इस्लामी राष्ट्र ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी के देशों को भी निशाना बनाया है।

Web Title: iran War trip postponed US President Donald Trump will visit China on May 14 and 15, see schedule

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे