न्यूयार्कः ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संदेश पोस्ट किया, जिसमें चेतावनी दी गई कि "आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा"। ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि "पूरी सभ्यता आज रात नष्ट हो जाएगी।" ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि हालांकि वे ऐसा नहीं चाहते, लेकिन "संभवतः ऐसा ही होगा।" फिर कोई जीवित नहीं बचेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब जब हमारे यहां पूर्णतः सत्ता परिवर्तन हो चुका है, जहां अलग, अधिक बुद्धिमान और कम कट्टरपंथी सोच वाले लोग हावी हैं, तो शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत घटित हो सकता है, कौन जानता है? हमें आज रात पता चल जाएगा, जो विश्व के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक है। 47 वर्षों की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का अंततः अंत होगा। ईरान के महान लोगों पर ईश्वर की कृपा हो!"
ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, चल रही युद्धविराम वार्ता के बीच मंगलवार को ईरान के प्रमुख तेल निर्यात केंद्र, खार्ग द्वीप को हवाई हमलों का निशाना बनाया गया। ईरान के तट से दूर स्थित यह द्वीप देश के लगभग 90% तेल निर्यात का प्रबंधन करता है, जिससे यह इसकी अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण घटक बन जाता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इज़राइल से जुड़े बलों द्वारा किए गए भीषण हमलों में द्वीप पर स्थित रडार स्टेशन, डॉक सुविधाएं और कई सैन्य ठिकाने सहित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हुए हैं। अधिकारियों ने अभी तक हताहतों या नुकसान की पूरी जानकारी जारी नहीं की है।
ट्रंप ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि ईरान युद्ध के दौरान इस सैन्य गठबंधन और दक्षिण कोरिया, जापान व ऑस्ट्रेलिया जैसे मित्र देशों ने अमेरिका की मदद नहीं की। इस्लामाबाद में नियुक्त ईरानी राजदूत ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध को समाप्त करने के लिए पाक नेतृत्व में किए जा रहे शांति प्रयास ‘‘महत्वपूर्ण’’ चरण की ओर बढ़ रहे हैं।