लाइव न्यूज़ :

US बेस हमला: ईरान के सुप्रीम नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने कहा-अमेरिका के गाल पर जड़ा तमाचा

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2020 13:58 IST

पिछले हफ्ते अमेरिका के एक ड्रोन हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सुप्रीम कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराने के बाद ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर हैं। अमेरिका ने सुलेमानी को इराक में उस समय ड्रोन हमले में मार गिराया जब वह बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से रवाना हुआ। 

Open in App
ठळक मुद्देईरान के सुप्रीम नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने अमेरिकी बेस पर हमले के बाद बयान दिया है नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने कहा-यह अमेरिका के मुंह पर तमाचा है।

ईरान के सुप्रीम नेता आयतुल्ला अली खामनेई ने अमेरिकी बेस पर हमले के बाद कहा है कि यह अमेरिका के मुंह पर तमाचा है। उन्होंने अपने भाषण में कासिम सुलेमानी को याद करते हुए कहा कि वह एक बहादुर योद्धा था और उसमें कोई भी दोहरापन नहीं था। खामनेई ने कहा कि सुलेमानी एक क्रांतिकारी था और हमेशा इसके लिए तैयार रहा। साथ ही खामनेई ने कहा कि सुलेमानी में अमेरिका के पश्चिमी एशिया को लेकर जितनी भी योजनाएं है, उसे धवस्त करने की क्षमता थी। खामनेई ने कहा, 'आज हम सुलेमानी के अच्छे विचारों के शुक्रगुजार हैं। सुलेमानी की शहीदी ने दुनिया को हमारे क्रांति की जीवंतता को दुनिया को दिखा दिया है।'

अमेरिका पर निशाना साधते हुए खाननेई ने कहा, 'अमेरिका इराक को सऊदी अरब की तरह वो जरिया बनाना चाहता है, जहां से उसकी मोटी कमाई हो सके। सुलेमानी ने खुद को शहीद कर हमे जगा दिया है और हमारे दुश्मनों को हमारी क्षमता का अंदाजा होना चाहिए।' खामनेई ने कहा कि ये अब समय आ गया है कि हम अपने दुश्मनों को ठीक से पहचान लें और ये बहुत जरूरी है।

बता दें कि पिछले हफ्ते अमेरिका के एक ड्रोन हमले में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के सुप्रीम कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराने के बाद ही दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर हैं। अमेरिका ने सुलेमानी को इराक में उस समय ड्रोन हमले में मार गिराया जब वह बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से रवाना हुआ। 

हमले में ईरान के शक्तिशाली हशद अल-शाबी अर्द्धसैनिक बल के उप प्रमुख और कुछ अन्य ईरान समर्थित स्थानीय मिलिशिया भी मारे गए। इसके बाद से ही आशंका जताई जा रही थी कि ईरान भी कोई बड़ा कदम उठा सकता है। जनरल सुलेमानी को ईरान में सबसे ताकतवर माना जाता था। उसकी कुद्स फोर्स ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की एक इकाई था जो सीधे-सीधे आयतुल्ला को रिपोर्ट करता है और उन्हें देश के नायक के तौर पर सराहा जाता है। 

टॅग्स :ईरानअमेरिकाइराक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा