लाइव न्यूज़ :

आर्मी परेड पर हुए हमले के बाद ईरान ने पश्चिमी देशों के राजनयिकों को किया तलब

By भाषा | Updated: September 23, 2018 15:44 IST

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ अलगाववादियों को धन और हथियार मुहैया कराने के लिए क्षेत्र के देशों और उनके ‘‘अमेरिकी आकाओं’’ को जिम्मेदार ठहराया।

Open in App

तेहरान, 23 सितंबर: दक्षिण-पश्चिमी ईरान में सैनिकों की वर्दी पहने आतंकवादियों ने एक वार्षिक ईरानी सैन्य परेड पर गोलीबारी की जिसमें कम से कम 25 लोग मारे गए और 60 से ज्यादा घायल हो गए। पिछले करीब एक दशक में ईरान में हुआ यह सबसे जानलेवा आतंकवादी हमला है। रात के वक्त तेल की पाइपलाइनों पर हमलों के लिए कुख्यात क्षेत्र के अरब अलगाववादियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।

ऐसा लग रहा है कि ईरान के अधिकारी अलगाववादियों के दावे पर यकीन कर रहे हैं। ईरान ने हमले को अंजाम देने वाले ‘‘आतंकवादी संगठनों के सदस्यों’’ को कथित तौर पर पनाह देने को लेकर रविवार को ब्रिटेन, डेनमार्क और नीदरलैंड्स के राजनयिकों को तलब किया।

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ अलगाववादियों को धन और हथियार मुहैया कराने के लिए क्षेत्र के देशों और उनके ‘‘अमेरिकी आकाओं’’ को जिम्मेदार ठहराया। ईरान परमाणु करार से अमेरिका के पीछे हटने के बाद क्षेत्र में व्याप्त तनाव के बीच जरीफ ने चेतावनी देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ईरानी जिंदगियों की हिफाजत के लिए ईरान तेजी से और निर्णायक तरीके से कार्रवाई करेगा।’’ यह हमला उस वक्त हुआ जब रेवोल्यूशनरी गार्ड के जवान अहवाज के कुद्स की तरफ मार्च कर रहे थे।

टॅग्स :ईरानआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?