लाइव न्यूज़ :

ईरान ने पत्रकार की फांसी का विरोध करने पर यूरोपीय संघ के दूतों को तलब किया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 19:15 IST

Open in App

तेहरान, 13 दिसंबर (एपी) एक ईरानी पत्रकार को फांसी दिए जाने की यूरोपीय संघ द्वारा निंदा करने के बाद ईरान ने रविवार को तेहरान में जर्मन राजदूत को तलब किया। पत्रकार पर अपने काम से 2017 में राष्ट्रव्यापी आर्थिक विरोध को बढ़ावा देने का आरोप था। ईरानी सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि शनिवार को पत्रकार रुहल्ला जैम (47) को फांसी दिए जाने पर यूरोपीय संघ के बयानों की वजह से ईरानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने जर्मन राजदूत को तलब किया।

ईरानी अधिकारियों ने पिछले साल पड़ोसी देश इराक में जैम को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से जैम ईरानी जेल में बंद थे।

जर्मन विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जैम की सजा की परिस्थितियों को लेकर दुख व्यक्त किया और इसे "विदेश से अपहरण" करार दिया।

आईआरएनए ने कहा कि ईरान पत्रकार की फांसी पर यूरोपीय प्रतिक्रियाओं को लेकर तेहरान में फ्रांस के राजदूत को भी आज बुलाएंगे।

ईरान ने फ्रांस के राजदूत को भी तलब किया है।

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यह एक बर्बर और अस्वीकार्य कृत्य है।’’ फ्रांस ने फांसी की सजा को ईरान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को 'गंभीर झटका' करार देते हुए इसकी निंदा की।

जैम ईरान लाए जाने से पहले फ्रांस में रह रहे थे।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने शनिवार तड़के जैम को फांसी दिए जाने की घोषणा की थी।

एक ईरानी अदालत ने जून में जैम को मानवता के प्रति अति गंभीर अपराध का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल