लाइव न्यूज़ :

ईरान ने वार्षिक वायु सेना अभ्यास शुरू कियाः सरकारी टीवी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 13:32 IST

Open in App

तेहरान, दो नवंबर (एपी) ईरान की वायु सेना ने वार्षिक अभ्यास सोमवार को शुरू किया।

सरकारी टीवी ने खबर दी है कि इस अभ्यास में अमेरिका और रूस में बने पुराने लड़ाकू विमानों के साथ ही स्थानीय तौर पर बनाए गए ड्रोन और अन्य विमान हिस्सा ले रहे हैं।

दो दिन चलने वाले इस अभ्यास में वायुसेना के आठ हवाई अड्डे हिस्सा लेंगे। इसमें मिसाइल दागने और हवा में ईंधन भरने का अभ्यास शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा ईरान पर हथियारों की खरीद को लेकर लगाए गए दशक भर लंबे प्रतिबंध के बाद से यह दूसरा अभ्यास है। इस प्रतिबंध के तहत ईरान पर विदेशों से टैंक, लड़ाकू विमान जैसे हथियार खरीदने पर रोक है। यह प्रतिबंध अक्टूबर में खत्म हो गया है।

बताया जाता है कि ईरान नए लड़ाकू विमान खरीदने में दिलचस्पी रखता है। उसके पास अब भी अमेरिकी एफ-14 टॉमकैट्स, के साथ-साथ एफ-4एस और एफ-5एस हैं जो 1979 में हुई इस्लामी क्रांति से पहले के हैं।

अमेरिका की आपत्तियों के बावजूद ईरान पर लगा प्रतिबंध 2015 में हुए ऐतिहासिक परमाणु करार के तहत खत्म हो गया। यह करार ईरान और विश्व की शक्तियों के बीच हुआ था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका को इस करार से एकतरफा तरीके से अलग कर चुके हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला