लाइव न्यूज़ :

ईरान ने मार गिराया है अमेरिका का 1200 करोड़ का ड्रोन RQ-4A ग्लोबल हॉक, जानिए क्या है इसमें खास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2019 15:40 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर ‘बड़ी गलती’ की है। यह एक ऐसी घटना है जिसके बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देयह लड़ाकू विमान की तुलना में बड़ा, भारी और धीमा होता है।यह ड्रोन 60,000 फीट तक की ऊँचाई पर उड़ते हैं। 

ईरान ने दावा किया है कि ‘‘ईरानी हवाईक्षेत्र का उल्लंघन’’ करने पर उसने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के ड्रोन को गिराकर ‘बड़ी गलती’ की है। यह एक ऐसी घटना है जिसके बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इसके बाद दोनों ही देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

क्या है RQ-4A ग्लोबल हॉक 

ईरान ने जिस अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है उसका नाम  RQ-4A ग्लोबल हॉक है। यह अमेरिकी नेवी ब्रॉड एरिया मेरिटाइम सर्विलांस (BAMS-D) का विमान था।  टाइम न्यूज वेबसाइट के मुताबिक यह एक मानवरहित विमान है जो समुद्र में निगरानी के लिए होता है। RQ-4A ग्लोबल हॉक विमान बेहद ही कीमती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2011 में इस विमान की 176 मिलियन डॉलर यानी 12 सौ, 25 करोड़ रुपये से अधिक है। यह ड्रोन बिना हथियार के होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह लड़ाकू विमान की तुलना में बड़ा, भारी और धीमा होता है। जिस तरह से MQ-1 Predator और MQ-9 Reaper मिसाइल हवाई हमले के लिए इस्तेमाल होते हैं, वैसे यह सूचना इकठ्ठा करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। बता दें कि यह ड्रोन 60,000 फीट तक की ऊँचाई पर उड़ते हैं। 

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार के मुताबिक ईरान के अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को गिराने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर हवाई हमले की अनुमति दी थी लेकिन बाद में अपने फैसले को वापस ले लिया। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले से कहा कि अमेरिका गुरुवार शाम ईरान के रडार और मिसाइल बैटरियों जैसे कुछ ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था लेकिन योजना को शुरुआती चरण में ही अचानक निरस्त कर दिया गया।

(पीटीआई न्यूज एजेंसी से इनपुट)

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा