लाइव न्यूज़ :

ईरान का दावा- अमेरिकी ड्रोन उसके हवाई क्षेत्र में घुसा, सैनिकों ने मार गिराया

By भाषा | Updated: June 21, 2019 11:36 IST

'ड्रोन को कोह-ए-मुबारक के पास चार बजकर पांच मिनट पर निर्देशांक (25 डिग्री 59'43" उत्तर 57 डिग्री 02'25 पूर्व) में ड्रोन को निशाना बनाया गया। हमने अमेरिकी सैन्य ड्रोन को अपने समुद्री क्षेत्र से बरामद भी कर लिया है, जहां उसे गिराया गया था।'

Open in App

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने कहा कि ‘‘ईरानी हवाईक्षेत्र का उल्लंघन’’ करने पर अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को गिराया गया। अपने दावों की पुष्टि की लिए उन्होंने निर्देशांक (अक्षांश और देशांतर की जानकारी) भी पेश किए। उन्होंने कहा कि ड्रोन को ‘‘ कोह-ए-मुबारक के पास चार बजकर पांच मिनट पर निर्देशांक (25 डिग्री 59'43" उत्तर 57 डिग्री 02'25 पूर्व) में ड्रोन को निशाना बनाया गया। हमने अमेरिकी सैन्य ड्रोन को अपने समुद्री क्षेत्र से बरामद भी कर लिया है, जहां उसे गिराया गया था।’’

जरीफ ने पहले ट्वीट किया था कि हम यह साबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र जाएंगे कि ड्रोन हमारे हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ और ‘‘अमेरिका झूठ बोल रहा है।’’ इससे पहले पेंटागन ने ईरान के अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को मार गिराने की पुष्टि करते हुए इस बात पर जोर दिया था कि वह अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में था। अमेरिका के ओमान की खाड़ी में टैंकरों पर हुए हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। 

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमले से बढ़ा तनाव 

इन दिनों अमेरिका और ईरान दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। हालांकि युद्ध से दोनों ही देश इनकार कर रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच उस समय तनाव ज्यादा बढ़ गया है जब ओमान की खाड़ी में हाल ही तेल टैंकरों पर संदिग्ध हमले हुए। वाशिंगटन ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है और ईरान ने किसी तरह की संलिप्तता से इंकार किया है। इस घटना को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा। अमेरिकी नौसेना का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक जापानी तेल टैंकर पर हमले के लिए जिस लिम्पेट माइन (विस्फोटक) का इस्तेमाल हुआ, वह ईरान के विस्फोटकों से मिलता-जुलता है। ईरान अमेरिका के आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है कह रहा है कि वाशिंगटन ने जो साक्ष्य पेश किए हैं वह 'अप्रमाणित' हैं।

टॅग्स :अमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल