लाइव न्यूज़ :

ईरान ने कहा, देश की आधी आबादी 4.4 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:00 IST

Open in App

तेहरान, 20 नवंबर (एपी) ईरान ने घोषणा की है कि देश के 4.4 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण कर दिया गया जो कुल जनसंख्या 8.5 करोड़ के आधे से अधिक है । पश्चिम एशिया में यह देश महामारी से सर्वाधिक प्रभावित था । स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में करीब 4.4 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस निरोधक टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है । महामारी की शुरूआत के बाद से ईरान में 128,000 लोगों की इससे मौत हो चुकी है ।

मंत्रालय ने यह भी घोषणा की है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,500 से अधिक नये मामले सामने आये हैं और 118 लोगों की मौत हो चुकी है ।

सरकार ने यह भी कहा है कि दैनिक मौत के मामलों में हाल के महीनों में कमी आयी है और ईरान के विशेषज्ञों का मानना है कि यह टीकाकरण के हुआ है । देश में 24 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक 709 लोगों की मौत हो गयी थी जो एक दिन का सर्वाधिक है ।

अधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने की चेतावनी दी है, इससे पहले अगस्त महीने में मामलों में तेजी आयी थी ।

ईरान में 50 प्रतिशत से भी कम लोग मास्क पहनते हैं और सामाजिक मेलजोल की दूरी के नियमों का पालन करते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल