लाइव न्यूज़ :

ईरान ने कोविड को नियंत्रित करने के लिए पाबंदियों को दोबारा लागू किया

By भाषा | Updated: July 4, 2021 16:32 IST

Open in App

तेहरान, चार जुलाई ईरान ने रविवार को प्रमुख शहरों में फिर से कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों को लागू करने की घोषणा की। यह कदम देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार के तेजी हो रहे प्रसार और संक्रमण की नयी लहर आने की आशंका के मद्देनजर उठाया गया है।

पश्चिम एशिया में सबसे अधिक प्रभावित ईरान करीब एक साल से कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ रहा है और अब उसने राजधानी तेहरान सहित 275 शहरों में गैर जरूरी कारोबार को बंद करने का आदेश दिया है।

आदेश के मुताबिक ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ जोन में वर्गीकृत क्षेत्रों या उन शहरों में जहां कोरोना वायरस महामारी के खतरे के स्तर को बढ़ाया गया है, वहां सभी सार्वजनिक पार्क, रेस्तरां, मिठाई की दुकानें, सैलून, मॉल और किताबों की दुकानें बंद रहेंगी।

सरकार ने कहा कि वह अधिक संक्रमण दर वाले शहरों के बीच यात्रा प्रतिबंध भी लागू कर रही है।

गौरतलब है कि ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शनिवार को कहा था कि देश में कोविड-19 की एक और लहर आ सकती है।रूहानी की वेबसाइट पर कहा गया, ‘‘देश में संक्रमण की पांचवीं लहर आने को लेकर चिंता है। दक्षिणी प्रांतों में और सख्त कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि वहां वायरस के डेल्टा स्वरूप ने घुसपैठ कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक