लाइव न्यूज़ :

ईरान प्रतिद्वंद्वी सऊदी अरब के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए तैयार: विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:31 IST

Open in App

दमिश्क, 12 मई (एपी) ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने बुधवार को कहा कि उनका देश करीबी प्रतिद्वंद्वी सऊदी अरब के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने के लिए तैयार है।

जरीफ ने साथ ही उम्मीद जतायी कि हाल ही में दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता से क्षेत्र में स्थिरता बढ़ेगी।

जरीफ ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद के साथ हुई बैठक के बाद दमिश्क में यह बात कही।

सोमवार को ईरान के विदेश मंत्रालय ने इराक की मध्यस्थ्ता में बगदाद में इस महीने की शुरुआत में हुई वार्ता की पुष्टि की थी।

ईराक के राष्ट्रपति ने पिछले सप्ताह कहा था कि बातचीत ''एक से अधिक बार'' हुई है और उन्होंने जारी वार्ता को ''महत्वपूर्ण एवं सार्थक'' करार दिया।

जरीफ ने कहा, उन्हें आशा है कि वार्ता के जरिए दोनों प्रतिद्वंद्वी के बीच सहयोग में इजाफा होगा और इससे क्षेत्र में अधिक स्थिरता एवं शांति आएगी।

जरीफ ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में संवाददाताओं से कहा, '' हम निश्चित रूप से तैयार हैं और हमेशा ही सऊदी अरब के साथ करीबी संबंधों के लिए तैयार रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात