लाइव न्यूज़ :

ईरान ने निगरानीकर्ता की रिपोर्ट से भी अधिक 20 % संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन किया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:14 IST

Open in App

तेहरान, 10 अक्टूबर (एपी) ईरान ने 120 किलोग्राम से अधिक 20% संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन किया है। यह जानकारी ईरान के परमाणु प्रमुख ने दी, जो संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानीकर्ता द्वारा पिछले महीने दी गई रिपोर्ट के मुकाबले कहीं अधिक है।

परमाणु प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने शनिवार को सरकारी टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार में कहा कि वर्ष 2015 के परमाणु समझौतों के तहत विश्व शक्तियों और समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य देशों को ईरान के रिएक्टर अनुसंधान के लिए 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम उपलब्ध कराना था।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसकी आपूर्ति नहीं की गई। अगर हम खुद इसका उत्पादन नहीं करते तो यह हमारे लिए एक बड़ी समस्या बन जाती।’’

परमाणु समझौते की शर्तों के मुताबिक ईरान पर यूरेनियम को 3.67 प्रतिशत से अधिक संवर्धित करने पर रोक है। हालांकि, उसके रिएक्टर में अनुसंधान गतिविधियों के लिए कुछ छूट दी गई है। उल्लेखनीय है कि 90 प्रतिशत से अधिक संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु हथियारों में होता है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने सितंबर में दी गई अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरान के पास 20 प्रतिशत तक शुद्ध यूरेनियम की मात्रा 84.3 किलोग्राम है जो तीन महीने पहले के 62.8 किलोग्राम से अधिक है।

वैज्ञानिकों का आलकन है कि कम से कम 170 किलोग्राम 20 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम की जरूरत बम बनाने के लिए होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला