लाइव न्यूज़ :

ईरान परमाणु वार्ता वियना में फिर से शुरू

By भाषा | Updated: April 27, 2021 20:04 IST

Open in App

बर्लिन, 27 अप्रैल (एपी) विश्व शक्तियों द्वारा मंगलवार को वियना में उच्च स्तरीय वार्ता फिर से शुरू की जाएगी, जिसका मुख्य जोर अमेरिका को ईरान के साथ परमाणु समझौते में वापस लाने पर है। हालांकि ईरान के विदेश मंत्री ने आरोप लगाया है कि रूस समझौते को रोकने का प्रयास कर रहा था।

रूसी विदेश मंत्रालय ने ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ की टिप्पणियों पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। यह टिप्पणी जवाद ने ईरानी प्रेजीडेंसी से जुड़े एक थिंकटैंक के साथ सात घंटे के साक्षात्कार में की थी।

वियना वार्ता में रूस के शीर्ष प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने भी बैठक से पहले आरोपों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने ट्वीट करके केवल यह कहा कि ‘‘प्रतिभागी परमाणु समझौते की बहाली पर बातचीत जारी रखेंगे।’’ उल्यानोव इसको लेकर सबसे अधिक आशावादी थे कि तेहरान और वाशिंगटन अमेरिका के 2015 के समझौते में शामिल होने की शर्तों पर सहमत हो जाएंगे।

यूरोपीय संघ की अध्यक्षता में होने वाली वार्ता के लिए उल्यानोव चीन, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ शामिल हैं।

यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता से पहले कहा, ‘‘प्रतिभागी समझौते में अमेरिका की संभावित वापसी और समझौते के पूर्ण और प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के तरीके पर चर्चा जारी रखेंगे।’’

अमेरिकी वार्ता की मेज पर नहीं है क्योंकि अमेरिका तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समय एकतरफा तौर पर 2018 में तहत समझौते से बाहर हो गया था।

यह समझौता ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम पर पाबंदियों के बदले आर्थिक प्रोत्साहन का वादा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला