ईरान परमाणु वार्ता स्थगित, यूरोपीय राजनयिकों ने इसे निराशाजनक बताया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:10 IST2021-12-17T23:10:50+5:302021-12-17T23:10:50+5:30

Iran nuclear talks postponed, European diplomats call it disappointing | ईरान परमाणु वार्ता स्थगित, यूरोपीय राजनयिकों ने इसे निराशाजनक बताया

ईरान परमाणु वार्ता स्थगित, यूरोपीय राजनयिकों ने इसे निराशाजनक बताया

वियना, 17 दिसंबर (एपी) ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते को बहाल करने के इरादे वियना में चल रही वार्ता शुक्रवार को स्थगित कर दी गई। वार्ता को रोकने के बाद ईरान के वार्ताकारों को उनके देश वापस लौटने और चर्चाएं करने का समय दिया गया है। ईरान की नयी मांगों को लेकर तनावपूर्ण वार्ता होने के बाद यह फैसला लिया गया है।

यूरोपीय राजनयिकों ने कहा कि वार्ता पर विराम निराशाजनक है और वियना में वार्ताकार तेजी से वार्ता के अंतिम दौर तक पहुंच रहे हैं।

वार्ता में शामिल पक्षों ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ता को जल्द फिर से शुरू करना है। हालांकि, उन्होंने अभी इसके लिये कोई तारीख तय नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Iran nuclear talks postponed, European diplomats call it disappointing

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे