लाइव न्यूज़ :

परमाणु परियोजना पर आगे बढ़ सकता है ईरान : खुफिया विभाग के मंत्री ने पश्चिमी देशों को चेताया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:02 IST

Open in App

तेहरान, नौ फरवरी (एपी) ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री ने पश्चिमी देशों को चेताया कि अगर देश पर लागू किए गए कठोर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध जारी रहते हैं तो तेहरान अपनी परमाणु परियोजना पर आगे बढ़ सकता है। सरकारी टीवी चैनल ने मंगलवार को यह खबर दी।

मंत्री मोहम्मद अल्वी का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि विरले मौके पर ही सरकारी अधिकारी ने यह कहा है ईरान अपनी परमाणु परियोजना को फिर से शुरू कर सकता है। तेहरान हमेशा से कहता रहा है कि उसकी परियोजना शांतिपूर्ण है।

देश के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने 1990 के दशक में जारी फतवे में कहा था कि परमाणु हथियार प्रतिबंधित हैं।

खबर के अनुसार, अल्वी ने कहा, ‘‘हमारी परमाणु परियोजना शांतिपूर्ण है और सुप्रीम नेता का फतवा परमाणु हथियारों को प्रतिबंधित करता है। लेकिन अगर ईरान को उस दिशा में धकेला गया तो वह ईरान की नहीं बल्कि उनकी गलती होगी।’’

हालांकि, अल्वी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में ईरान की योजना परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में बढ़ने की नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें