लाइव न्यूज़ :

परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है ईरान :मंत्री ने पश्चिमी देशों को चेताया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:57 IST

Open in App

तेहरान, नौ फरवरी (एपी) ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री ने पश्चिमी देशों को चेताया कि अगर देश पर लागू किए गए कठोर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध जारी रहे तो तेहरान परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। सरकारी टीवी चैनल ने मंगलवार को यह खबर दी।

मंत्री मोहम्मद अल्वी का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि विरले मौके पर ही किसी सरकारी अधिकारी ने यह कहा है ईरान अपनी परमाणु परियोजना को फिर से शुरू कर सकता है। तेहरान हमेशा से कहता रहा है कि उसकी परियोजना शांतिपूर्ण है।

देश के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने 1990 के दशक में जारी फतवे में कहा था कि परमाणु हथियार निषिद्ध हैं।

खबर के अनुसार, अल्वी ने कहा, ‘‘हमारी परमाणु परियोजना शांतिपूर्ण है और सुप्रीम नेता का फतवा परमाणु हथियारों को वर्जित ठहराता है। लेकिन अगर ईरान को उस दिशा में धकेला गया तो वह ईरान की नहीं, बल्कि उनकी गलती होगी।’’

हालांकि, अल्वी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में ईरान की योजना परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में बढ़ने की नहीं है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा, ‘‘अगर किसी बिल्ली की भी बात करें तो यदि उसे चारों ओर से घेर किया जाए तो वह भी असामान्य व्यवहार कर सकती है।’’

ईरान में सभी मामलों पर अंतिम फैसला देने वाले 81 वर्षीय खामेनी ने रविवार को अमेरिका से कहा था कि अगर वह चाहता है कि ईरान 2015 के परमाणु समझौते के सभी प्रावधानों को माने तो उसपर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाना होगा। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कह चुके हैं कि उनका प्रशासन इस दिशा में पहले कदम नहीं बढ़ाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु समझौते से देश को अलग कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल