लाइव न्यूज़ :

परमाणु हथियार बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है ईरान :मंत्री ने पश्चिमी देशों को चेताया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:48 IST

Open in App

तेहरान, नौ फरवरी (एपी) ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री ने पश्चिमी देशों को चेताया कि अगर देश पर लागू किए गए कठोर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध जारी रहे तो तेहरान परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। सरकारी टीवी चैनल ने मंगलवार को यह खबर दी।

मंत्री महमूद अलवी का यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि विरले मौके पर ही किसी सरकारी अधिकारी ने यह कहा है ईरान अपनी परमाणु परियोजना को फिर से शुरू कर सकता है। तेहरान हमेशा से कहता रहा है कि उसकी परियोजना शांतिपूर्ण है।

देश के सुप्रीम नेता आयातुल्ला अली खामेनेइ ने 1990 के दशक में जारी फतवे में कहा था कि परमाणु हथियार निषिद्ध हैं।

खबर के अनुसार, अलवी ने कहा, ‘‘हमारी परमाणु परियोजना शांतिपूर्ण है और सुप्रीम नेता का फतवा परमाणु हथियारों को वर्जित ठहराता है। लेकिन अगर ईरान को उस दिशा में धकेला गया तो वह ईरान की नहीं, बल्कि उनकी गलती होगी।’’

हालांकि, अलवी ने कहा कि मौजूदा स्थिति में ईरान की योजना परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में बढ़ने की नहीं है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा, ‘‘अगर किसी बिल्ली की भी बात करें तो यदि उसे चारों ओर से घेर किया जाए तो वह भी असामान्य व्यवहार कर सकती है।’’

ईरान में सभी मामलों पर अंतिम फैसला देने वाले 81 वर्षीय खामेनेइ ने रविवार को अमेरिका से कहा था कि अगर वह चाहता है कि ईरान 2015 के परमाणु समझौते के सभी प्रावधानों को माने तो उसपर लगे सभी प्रतिबंधों को हटाना होगा। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कह चुके हैं कि उनका प्रशासन इस दिशा में पहले कदम नहीं बढ़ाएगा।

गौरतलब है कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने परमाणु समझौते से देश को अलग कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना