लाइव न्यूज़ :

सैन्य ड्रोन पर यूएस सख्तः ट्रम्प ने कहा, ईरान ने बड़ी गलती कर दी है, आप को पता जल्द चल जाएगा

By भाषा | Updated: June 21, 2019 13:21 IST

हालांकि व्हाइट हाउस खुफिया समिति के अध्यक्ष एडम शिफ ने कहा , ‘‘ राष्ट्रपति निश्चित रूप से बात सुन रहे थे "जब बैठक में कांग्रेस के नेताओं ने उनसे सतर्क रहने और पहले से तनावपूर्ण स्थिति को और ना बढ़ाने का आग्रह किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देस्पीकर नैन्सी पैलोसी ने कहा कि एक घंटे से अधिक चली बैठक में अमेरिका की जवाबी कार्रवाई के लिए कोई उचित विकल्प नहीं निकल पाया।गौरतलब है कि ईरान ने दावा किया है कि उसने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन होने पर अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को गिराया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को ईरान के अमेरिकी निगरानी सैन्य ड्रोन को गिराने के बाद व्हाइट हाउस में शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की बैठक बुला सभी विकल्पों पर चर्चा की।

ट्रम्प ने पहले इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था ‘‘ईरान ने एक बड़ी गलती कर दी है।’’ इसपर पर जवाबी कार्रवाई क्या होगी के सवाल पर ट्रम्प ने कहा था, ‘‘ आप को पता चल जाएगा।‘‘ ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘ अगर आप सच जानना चाहते हैं, तो मुझे यह यकीन नहीं हो रहा कि यह इरादतन किया गया।’’

कैपिटोल हिल में नेताओं ने तनाव को बढ़ाने से बचने की अपील की और कुछ सांसदों ने कहा कि व्हाइट हाउस को कोई भी कदम उठाने से पहले कांग्रेस से विचार-विमर्श करना चाहिए। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने ईरान के खिलाफ कठोर नीतियों की वकालत की।

हालांकि व्हाइट हाउस खुफिया समिति के अध्यक्ष एडम शिफ ने कहा , ‘‘ राष्ट्रपति निश्चित रूप से बात सुन रहे थे "जब बैठक में कांग्रेस के नेताओं ने उनसे सतर्क रहने और पहले से तनावपूर्ण स्थिति को और ना बढ़ाने का आग्रह किया।’’

स्पीकर नैन्सी पैलोसी ने कहा कि एक घंटे से अधिक चली बैठक में अमेरिका की जवाबी कार्रवाई के लिए कोई उचित विकल्प नहीं निकल पाया। सीनेट के प्रमुख नेता मिच मैककोनेल ने कहा, ‘‘ मैं कहूंगा कि प्रशासन तयशुदा प्रक्रिया में जुटा है।’’

विदेशी मामलों पर हाउस रिपब्लिकन, खुफिया और सशस्त्र सेवा समितियों ने भी इसी शब्द का इस्तेमाल करते हुए गुरुवार देर रात एक बयान में कहा, ‘‘ इस कार्रवाई पर निर्धारित प्रतिक्रिया होनी चाहिए।’’ गौरतलब है कि ईरान ने दावा किया है कि उसने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन होने पर अमेरिकी सैन्य निगरानी ड्रोन को गिराया।

वहीं अमेरिका का कहना है कि उसका ड्रोन अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में था। अमेरिका के ओमान की खाड़ी में टैंकरों पर हुए हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल