लाइव न्यूज़ :

ईरान को चीन से कोविड-19 टीके के 2,50,000 खुराक मिलने की संभावना

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:38 IST

Open in App

तेहरान, 27 फरवरी (एपी) ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश को चीन से कोविड-19 के साइनोफार्म टीके के 2,50,000 खुराक शनिवार तक मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य विभाग के उपमंत्री अलीरेजा रिआसी ने बताया कि भारत से आने वाले टीकों सहित अन्य टीकों की खुराक निकट भविष्य में प्राप्त होंगी।

ईरान ने इस महीने रूस से स्पूतनिक 5 टीके के 1,20,000 खुराक का आयात किया। सूचना है कि इस्लामिक देश ने कोविड-19 टीके के कुल 20 लाख खुराक खरीदी हैं।

ईरान ने दिसंबर, 2020 में देश में उत्पादित पहले टीके का मनुष्यों पर परीक्षण शुरू किया जिसके इस साल वसंत तक बाजार में आने की संभावना है। देश क्यूबा के साथ मिलकर एक अन्य टीका भी विकसित कर रहा है।

ईरान की योजना अंतरराष्ट्रीय कोवैक्स कार्यक्रम के तहत करीब 1.7 करोड़ खुराक आयात करने और लाखों खुराक अन्य देशों से आयात करने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!