लाइव न्यूज़ :

ईरान ने 60 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम संवर्धन शुरू किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:46 IST

Open in App

दुबई, 16 अप्रैल (एपी) नतान्ज परमाणु स्थल को निशाना बनाकर हमला किये जाने के बाद ईरान ने शुक्रवार को 60 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम संवर्धन शुरू कर दिया जो परमाणु हथियार के लिए जरूरी संवर्धन सीमा के करीब है और यह वियना में विश्व शक्तियों के साथ परमाणु समझौते को बहाल करने की दिशा में दबाव डालने के उद्देश्य से किया गया है।

एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि एक घंटे में महज कुछ ग्राम यूरेनियम गैस को 60 प्रतिशत शुद्धता तक संवर्धित किया जाएगा। यह उस स्तर का तीन गुना है जो तेहरान पहले संवर्धित करता था, हालांकि, संवर्धन की दर उसकी क्षमता से कहीं ज्यादा धीमी है।

अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों ने पहले ही कहा है कि ईरान ने नतान्ज परमाणु केंद्र में जमीन के ऊपर ऐसा करने की योजना बनाई थी, न की जमीन के नीचे हॉल में जो हवाई हमलों का सामना करने के लिये मजबूत हैं।

इस कदम से हालांकि तनाव बढ़ने की ही आशंका है। वह भी ऐसे समय में जब वियना में ईरान विश्व शक्तियों के साथ बातचीत कर रहा है कि कैसे अमेरिका को फिर से समझौते में लाया जा सके और इस्लामिक गणराज्य को कड़े आर्थिक प्रतिबंधों में छूट मिल सके। हालांकि, इसका दायरा ईरान को तनाव को जल्द कम करने का रास्ता भी उपलब्ध कराता है, अगर वह उसे चुनता है तो।

बीते हफ्ते ईरानी परमाणु प्रतिष्ठान पर हुए हमले में सेंट्रीफ्यूज को नुकसान पहुंचने के बाद इस घोषणा का महत्व और बढ़ जाता है। हमले का संदेह इजराइल पर है। इजराइल ने अब तक हमले का दावा नहीं किया है लेकिन पश्चिम एशिया के दो प्रतिदंवद्वियों के बीच काफी समय से चल रहा छद्म युद्ध इस दावे की राह में आता है।

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बगेर कलीबफ ने एक ट्विटर पोस्ट में इस कदम की पुष्टि की थी, जिसे बाद में ईरानी सरकारी टेलीविजन पर भी उद्धृत किया गया।

कलीबफ ने कहा, “युवा और ईश्वर में आस्था रखने वाले ईरानी वैज्ञानिकों ने 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम उत्पाद हासिल कर लिया है।”

उन्होंने कहा, “मैं बहादुर इस्लामी राष्ट्र ईरान को इस सफलता पर बधाई देता हूं। ईरानियों की राष्ट्रीय इच्छाशक्ति चमत्कारिक है और वह किसी भी साजिश को नाकाम कर सकती है।”

सरकारी टीवी के मुताबिक ईरान की असैन्य परमाणु शाखा परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख ने बाद में इस कदम की पुष्टि की। अली अकबर सालेही ने कहा कि सेंट्रीफ्यूज अब नौ ग्राम प्रतिघंटे उत्पादन कर रहे हैं लेकिन आने वाले दिनों में इसे घटाकर पांच ग्राम प्रतिघंटे किया जाएगा।

सालेही ने कहा, “अब, कोई भी संवर्धन (स्तर) संभव है, अगर हम उसे निर्धारित करें तो।”

सरकारी टीवी ने बाद में इस फैसले को “आतंकवादी उग्रता के खिलाफ शक्ति का प्रदर्शन” करार दिया।

यह भी स्पष्ट नहीं है कि अर्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के पूर्व नेता रहे कट्टरपंथी कलीबफ की तरफ से यह घोषणा क्यों की गई। ईरान में आगामी जून में होने वाले चुनावों में संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर उनका भी नाम है।

ईरान द्वारा अब तक 60 प्रतिशत शुद्धता पर यूरेनियम संवर्धन नहीं किया गया था। हालांकि, यह अब भी हथियारों के लिये लिये जरूरी 90 प्रतिशत के स्तर से कम है।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस पर तत्काल टिप्पणी नहीं की है। इस हफ्ते के शुरू में उसने नतान्ज में निरीक्षकों को भेजा था और पुष्टि की थी कि ईरान प्रतिष्ठान पर जमीन के ऊपर स्थित एक केंद्र में 60 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धन शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

ज्यादा संवर्धन इजराइल की तरफ से कथित प्रतिक्रिया की वजह हो सकती है। दोनों देशों में लंबे समय से छद्म युद्ध जारी है।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तेहरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देने का संकल्प जताया था और उनके देश ने दो बार इस पश्चिम एशियाई देश के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिये बमबारी की थी।

साइप्रस के दौरे पर गए इजराइल के विदेश मंत्री गबी अश्केनाजी ने मेजबान देश के अपने समकक्ष से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में कहा, “हमने इजराइल और साइप्रस के बीच क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और सबसे महत्वपूर्ण पश्चिम एशिया में ईरान की आक्रामक गतिविधियों को रोकने के महत्व पर चर्चा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता की अनदेखी करता है और पूरी दुनिया के लिये खतरा बना हुआ है।”

ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण बताता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला