लाइव न्यूज़ :

ईरान ने 60 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम संवर्धन शुरू किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 18:36 IST

Open in App

तेहरान, 16 अप्रैल (एपी) नतान्ज परमाणु स्थल को निशाना बनाकर हमला किये जाने के बाद ईरान ने शुक्रवार को 60 प्रतिशत शुद्धता तक यूरेनियम संवर्धन शुरू कर दिया, जो अब तक का उसका सर्वोच्च स्तर है। देश की संसद के स्पीकर ने यह जानकारी दी।

सरकारी टेलीविजन ने मोहम्मद बाकर कालीबाफ की टिप्पणी को उद्धृत किया, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि ईरान की मंशा कितनी मात्रा में संवर्धन की है।

इस कदम से हालांकि तनाव बढ़ने की ही आशंका है। वह भी ऐसे समय में जब वियना में ईरान विश्व शक्तियों के साथ बातचीत कर रहा है कि कैसे अमेरिका को फिर से समझौते में लाया जा सके और इस्लामिक गणराज्य को कड़े आर्थिक प्रतिबंधों में छूट मिल सके।

बीते हफ्ते ईरानी परमाणु प्रतिष्ठान पर हुए हमले में सेंट्रीफ्यूज को नुकसान पहुंचने के बाद इस घोषणा का महत्व और बढ़ जाता है। हमले का संदेह इजराइल पर है।

इजराइल ने अब तक हमले का दावा नहीं किया है, हालांकि ईरान के मुख्य संवर्धन प्रतिष्ठान नातान्ज पर हुए हमले को लेकर व्यापक रूप से उसपर ही संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

सरकारी टेलीविजन ने कालीबाफ के हवाले से कहा, “ईरानी राष्ट्र की इच्छाशक्ति चमत्कार पैदा करने वाली है और यह किसी भी साजिश को नाकाम कर देगा।” उन्होंने कहा कि शुक्रवार आधीरात के ठीक बाद संवर्धन शुरू हो गया।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन, देश की असैन्य परमाणु शाखा, ने तत्काल इस कदम की पुष्टि नहीं की है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि अर्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के पूर्व नेता रहे कट्टरपंथी कालीबाफ की तरफ से यह घोषणा क्यों की गई। ईरान में आगामी जून में होने वाले चुनावों में संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर उनका भी नाम है।

ईरान द्वारा अब तक 60 प्रतिशत शुद्धता पर यूरेनियम संवर्धन नहीं किया गया था। हालांकि, यह अब भी हथियारों के लिये लिये जरूरी 90 प्रतिशत के स्तर से कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल