लाइव न्यूज़ :

ईरान ने नए भूमिगत मिसाइल केंद्र की शुरुआत की : सरकारी टीवी

By भाषा | Updated: March 15, 2021 18:01 IST

Open in App

तेहरान, 15 मार्च (एपी) ईरान के अर्द्धसैनिक रिवॉल्युशनरी गार्ड ने सोमवार को मिसाइल भंडारण के लिए नए भूमिगत केंद्र का उद्घाटन किया। यह जानकारी देश के सरकारी टेलीविजन ने दी।

खबरों में गार्ड के कमांडर जनरल हुसैन सलामी के हवाले से कहा गया कि क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइल, बल की नौसेना को और शक्तिशाली बनाएंगे। टीवी पर एक बंद स्थान पर दर्जनों मिसाइल के फुटेज दिखाए गए जो भूमिगत कोरीडोर से मिलते-जुलते थे। इसने यह नहीं बताया कि यह केंद्र कहां है, न ही वहां रखे गए मिसाइलों की संख्या बताई।

ईरान ने 2011 से ही देश भर में भूमिगत केंद्रों की संख्या बढ़ाई है। साथ ही हुरमुज की खाड़ी के नजदीक दक्षिण तट पर भी तैनाती बढ़ाई है। ईरान का दावा है कि उसके पास ऐसे मिसाइल हैं जो दो हजार किलोमीटर की दूरी तक जा सकते हैं, जिससे इजरायल सहित पश्चिम एशिया के अधिकतर स्थान इसकी जद में हैं।

अमेरिका और इसके सहयोगी ईरान के मिसाइल एवं परमाणु कार्यक्रम को खतरे के तौर पर देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा