लाइव न्यूज़ :

ईरान ने रूसी टीके के जरिये कोविड-19 रोधी सीमित टीकाकरण शुरू किया

By भाषा | Updated: February 9, 2021 15:40 IST

Open in App

तेहरान, नौ फरवरी (एपी) ईरान ने हाल में रूस से मिली स्पूतनिक-वी टीकों की खेप के साथ मंगलवार को स्वास्थ्य पेशेवरों को कोरोना वायरस का टीका लगाना शुरू किया।

ईरान कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां कोविड-19 के 14.8 लाख मामले सामने आये हैं। संक्रमण से करीब 59 हजार लोगो की मौत हो चुकी है.

टीकाकरण अभियान की शुरुआत के तौर पर स्वास्थ्य मंत्री सईद नामकी के बेटे परसा नामकी को इसकी पहली खुराक दी गई। मंत्री ने कहा कि टीकाकरण देश भर के 600 से अधिक चिकित्सा केंद्रों में एकसाथ किया जाएगा।

ईरान में अभी तक कोरोना वायरस से 300 से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों की मौत हो चुकी है।

पिछले बृहस्पतिवार को ईरान को रूस से कोरोना वायरस टीकों की पहली खेप प्राप्त हुई थी। ईरानी मीडिया के अनुसार फरवरी और मार्च में कुल 20 लाख रूसी टीकों की ईरान को आपूर्ति की जाएगी ।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने अमेरिकी और ब्रिटेन के टीकों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब