लाइव न्यूज़ :

महामारी की चौथी लहर के बीच ईरान ने 10 दिन का लॉकडाउन लागू किया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:01 IST

Open in App

तेहरान, 10 अप्रैल (एपी) कोविड-19 महामारी की चौथी लहर के बीच ईरान ने शनिवार से 10 दिन का लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की। सरकारी टीवी चैनल ने यह जानकारी दी।

ईरान के कोरोना वायरस कार्यबल ने ''रेड जोन'' घोषित किए गए शहरों की अधिकतर दुकानों को बंद किए जाने के साथ ही कार्यालयों में एक तिहाई कर्मचारियों की उपस्थिति के आदेश दिए हैं।

राजधानी तेहरान और देश के 250 अन्य शहरों एवं नगरों को ''रेड जोन'' घोषित किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि इन स्थानों पर कोरोना वायरस संक्रमण की दर अधिक है। ऐसे में सख्त प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश का 85 फीसदी से अधिक भाग संक्रमण के स्तर के अनुसार ''रेड या ऑरेंज'' जोन में है।

अधिकारियों ने कहा कि पारसी नववर्ष नवरोज के चलते दो सप्ताह तक चले उत्सवों के कारण बाजारों में भारी भीड़ देखी गई और सरकारी स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन कर समारोह आयोजित किए गए, जिसके बाद मामलों की संख्या में वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि सभी पार्क, रेस्तरां, बेकरी, ब्यूटी पार्लर और मॉल भी लॉकडाउन के दायरे में आएंगे।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को देश में संक्रमण के 19,600 से अधिक नए मामले सामने आए, जबकि 193 मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला