लाइव न्यूज़ :

ईरान लगातार बढ़ा है यूरेनियम का भंडार : संरा एजेंसी

By भाषा | Updated: November 12, 2020 09:14 IST

Open in App

वियना, 12 नवम्बर (एपी) ईरान विश्व शक्तियों के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते में निर्धारित सीमा के विपरीत निम्न संवर्धित यूरेनियम का भंडार लगातार बढ़ा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की पुरमाणु निगरानी एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने सदस्य देशों को दिए गोपनीय दस्तावेजों में कहा कि ईरान के पास दो नवम्बर को 2,442.9 किलोग्राम निम्न संवर्धित यूरेनियम का भंडार था, जबकि 25 अगस्त को यह भंडार 2,105.4 किलोग्राम का था।

अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन और रूस के साथ 2015 में जिस परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, उसके तहत ईरान केवल 202.8 किलोग्राम यूरेनियम का भंडार रख सकता है।

आईएईए की रिपोर्ट के अनुसार ईरान यूरेनियम को 4.5 प्रतिशत की शुद्धता तक संवर्धित कर रहा है, जबकि समझौते में 3.67 प्रतिशत शुद्धता तक ही यूरेनियम को संवर्धित करने की अनुमति है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के 2018 में समझौते से खुद को अलग करने के बाद ईरान ने परमाणु समझौते का उल्लंघन करने की घोषण कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब