लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद टीका हासिल करने के लिए ईरान के पास रास्ते मौजूद

By भाषा | Updated: December 19, 2020 20:29 IST

Open in App

दुबई, 19 दिसंबर (एपी) ईरान कठोर अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहा है, लेकिन कोरोना वायरस का टीका हासिल करने के लिए तेहरान के पास अब भी कई रास्ते हैं।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देश ईरान है। देश में संक्रमण के 11 लाख मामले अब तक सामने आए हैं, जबकि महामारी से 52,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

हालांकि, इस संकट से निपटने के लिए ईरान के पास कई रास्ते मौजूद हैं। उसने ‘कोवैक्स’ के लिए हस्ताक्षर किया है, जो एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है और इसे दुनियाभर में भागीदारी करने वाले देशों को टीका वितरण करने के लिए बनाया गया है।

यह कार्यक्रम गावी, (टीके के लिए गठबंधन) के तहत संचालित किया जा रहा है। गावी ने कहा है कि विदेशी संपत्ति नियंत्रण मामलों पर अमेरिकी वित्त कार्यालय ने इसमें भाग लेने के लिए ईरान को एक लाइसेंस जारी किया है। हालांकि वित्त विभाग ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

वहीं, ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण दवा और टीका खरीदने की उसकी क्षमता प्रभावित हुई है।

हालांकि, अमेरिकी प्रतिबंध ईरान को कोवैक्स में भागीदारी के लिए जिनेवा पैसे ले जाने से नहीं रोक पाएंगे। लेकिन गावी ने ईरान द्वारा कोई भुगतान किए जाने या आर्डर किए जाने के बारे में कोई सूचना देने से इनकार कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र में ईरानी दूतावास के प्रवक्ता अलीरेजा मिरयोसेफी ने बैंकिंग लेनदेन पर अमेरिकी प्रतिबंधों की आलोचना की है और उनहोंने कहा कि कोविड-19 का टीका हासिल करने की ईरान की राह में निर्दयता से कई बाधाएं खड़ी की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अपने खुद के स्वदेशी टीके के परीक्षण के साथ हमें पूरी उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संबद्ध अंतरराष्ट्रीय औषध कंपनियां अपने मानवीय दायित्वों को पूरा करेंगी तथा हमारे आर्डर को पूरा करने में तेजी लाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल