लाइव न्यूज़ :

अमेरिका को परमाणु समझौते में वापस लाने के लिए ईरान, वैश्विक शक्तियों ने वार्ता बहाल की

By भाषा | Updated: May 25, 2021 21:42 IST

Open in App

वियना, 25 मई (एपी) वैश्विक शक्तियों ने मंगलवार को ईरान के साथ पांचवें चरण की वार्ता बहाल की, जिसका मकसद अमेरिका को वर्ष 2015 के महत्वपूर्ण परमाणु समझौते में वापस लाना है।

इस समझौते के जरिए ईरान को परमाणु बम हासिल करने से रोकना है।

संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा ईरान के परमाणु स्थलों की निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाने के समझौते को एक महीने का विस्तार देने के लिए अंतिम समय पर होने वाले समझौते के एक दिन बाद वियना में यह वार्ता बहाल हुई है।

यह मुद्दा परमाणु समझौते को लेकर वर्तमान में जारी वार्ता से सीधे पर संबंधित नहीं था।

अमेरिका सीधे तौर पर वार्ता में शामिल नहीं है। हालांकि, ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष दूत रॉब मैले के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल वियना में मौजूद है।

वहीं, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और चीन जैसी शक्तियों के प्रतिनिधिमंडल अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत का रास्ता तैयार करने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल