लाइव न्यूज़ :

ईरान में आए भूकंप से तुर्की में नौ लोगों की मौत, ईरान में कई घायल

By भाषा | Updated: February 24, 2020 04:06 IST

अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, सुबह 9.23 बजे आए भूकंप का केंद्र ईरान के गांव हबास-ए-ओलया के पास रहा, जोकि सीमा से दस किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। ईरान में भूकंप से 65 से अधिक लोग घायल हुए है। देश की आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक घायलों में से 39 लोगों को ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान में आए 5.7 तीव्रता के भूकंप से तुर्की में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई सीमा के दोनों ओर कई लोग घायल हो गए।

 उत्तर-पश्चिम ईरान में रविवार को आए 5.7 तीव्रता के भूकंप से पड़ोसी देश तुर्की में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि सीमा के दोनों ओर कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अनादोलु समाचार एजेंसी ने तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान सोयलु के हवाले से रविवार को कहा कि पड़ोसी देश में आए भूकंप से चार बच्चों समेत नौ नागरिकों की मौत हो गई।

कम से कम 37 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से नौ की हालत गंभीर है। तुर्की के एक चैनल ने ईरान की सीमा पर मौजूद वान प्रांत के गांवों में कई तबाह घरों की तस्वीरें प्रसारित की। राज्यपाल मेहमेत इमिन बिलमेज ने कहा कि फिलहाल किसी के मलबे में दबे होने की सूचना नहीं है।

अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक, सुबह 9.23 बजे आए भूकंप का केंद्र ईरान के गांव हबास-ए-ओलया के पास रहा, जोकि सीमा से दस किलोमीटर से भी कम दूरी पर है। ईरान में भूकंप से 65 से अधिक लोग घायल हुए है। देश की आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक घायलों में से 39 लोगों को ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि 43 गांवों में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। ईरान के पश्चिमी प्रांत करमंशाह में वर्ष 2017 में आए 7.3 तीव्रता के भूकंप से करीब 620 लोगों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :भूकंपईरानतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल