लाइव न्यूज़ :

विपक्ष पर हमले की योजना बनाने के लिए ईरान के राजनयिक को दोषी पाया गया

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:51 IST

Open in App

एंटवर्प (बेल्जियम), चार फरवरी (एपी) ईरान के एक अधिकारी को फ्रांस में 2018 में ईरान के विपक्षी समूह पर बम से हमला करने की योजना का सरगना होने का दोषी पाया गया और बेल्जियम की एक अदालत ने उन्हें 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई। इस हमले को विफल कर दिया गया था। अधिकारी को राजनयिक छूट होने के दावे को अदालत ने खारिज कर दिया।

वियना में पदस्थापित राजनयिक असादुल्लाह असादी ने अपने राजनयिक दर्जे का हवाला देते हुए पिछले वर्ष सुनवाई के दौरान गवाही देने से इंकार कर दिया। उन्हें बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था।

अभियोजकों ने आतंकवादी हमले में हत्या करने का प्रयास करने और एक आतंकवादी समूह की गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए असादी को अधिकतम 20 वर्ष कैद की सजा देने का आग्रह किया था।

असादी के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल ने अपने खिलाफ सभी आरोपों से इंकार किया है।

तीन अन्य संदिग्धों को भी जेल की सजा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल