आखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2026 08:46 IST2026-03-22T08:44:20+5:302026-03-22T08:46:37+5:30

‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ (सीपीजे) ने कहा है कि जो व्यक्ति ईरान में अब भी हिरासत में है वह जापान के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके का एक पत्रकार है।

Iran detain 2 Japanese in 2025 Japan's Foreign Minister Toshimitsu Motegi said one released other person is still in jail | आखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

सांकेतिक फोटो

Highlightsशुरुआत में गिरफ्तार किया गया एक अन्य जापानी नागरिक अब भी हिरासत में है।पत्रकार को 20 जनवरी को ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने गिरफ्तार किया था।

तोक्यो: जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को बताया कि ईरान में हिरासत में लिए गए दो जापानी नागरिकों में से एक को रिहा कर दिया गया है। मोतेगी ने ‘फूजी टेलीविजन’ के एक ‘टॉक शो’ में कहा कि यह व्यक्ति पिछले साल से हिरासत में था और उसे बुधवार को रिहा किया गया। उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया एक अन्य जापानी नागरिक अब भी हिरासत में है।

‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ (सीपीजे) ने कहा है कि जो व्यक्ति ईरान में अब भी हिरासत में है वह जापान के सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके का एक पत्रकार है। सीपीजे ने कहा कि एनएचके के पत्रकार को 20 जनवरी को ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ ने गिरफ्तार किया था।

उसे 23 फरवरी को एविन जेल भेज दिया गया। मोतेगी ने हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों में से किसी की भी पहचान उजागर नहीं की। उन्होंने कहा कि रिहा किए गए जापानी नागरिक को 2025 में हिरासत में लिया गया था।

Web Title: Iran detain 2 Japanese in 2025 Japan's Foreign Minister Toshimitsu Motegi said one released other person is still in jail

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे