लाइव न्यूज़ :

ईरान ने जून में असैन्य परमाणु केन्द्र पर हुए हमले के लिये इजराइल को जिम्मेदार बताया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 18:19 IST

Open in App

तेहरान, छह जुलाई (एपी) ईरान ने जून में तेहरान के निकट असैन्य परमाणु केन्द्र को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किये गए हमले के लिये इजराइल को जिम्मेदार बताया है। आधिकारिक समाचार एजेंसी 'इरना' की खबर में यह जानकारी दी गई है।

खबर के अनुसार ईरान के मंत्रिमंडल के प्रवक्ता अली राबेई ने कहा कि यह कथित हमला ईरान के परमाणु करार को लेकर वैश्विक शक्तियों के साथ वियना में चल रही वार्ता को पटरी से उतारने के लिये किया गया था।

इरना ने राबेई के हवाले से कहा कि ऐसी कार्रवाई से ईरान केवल मजबूत होगा।

राबेई ने कहा, ''यहूदी शासन यह दर्शाने के लिये ऐसी हरकतें कर रहा है कि वह ईरान को रोक सकता है और ईरान के साथ वार्ता की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जब भी कभी नुकसान पहुंचाने के इरादे से कोई हमला किया गया तब हमारी ताकत और बढ़ गई।''

ईरान ने उस हमले की थोड़ी जानकारी देते हुए कहा था कि परमाणु केन्द्र राजधानी तेहरान के उत्तर-पश्चिम की ओर लगभग 40 किलोमीटर दूर कराज शहर में स्थित है।

सरकारी टीवी ने 23 जून को कहा था कि यह ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन से संबंधित भवन पर हमले का प्रयास था। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब