लाइव न्यूज़ :

सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमले के पीछे ईरान का हाथ : अधिकारी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 16:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, 26 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के अधिकारियों का मानना है पिछले सप्ताह दक्षिण सीरिया में उनकी सैन्य चौकी पर हुए ड्रोन हमले के पीछे ईरान का हाथ था। इस सैन्य चौकी में अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि अमेरिका का मानना है कि ईरान ने हमले के लिए हथियार उपलब्ध कराए और इसके लिए उकसाया। नाम नहीं जाहिर करने का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि हमले में इस्तेमाल ड्रोन ईरानी थे।

हालांकि पिछले सप्ताह हुए हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस्लामिक स्टेट से मुकाबले के लिए अमेरिका और गठबंधन देशों के सैनिक सीरियाई विद्रोही बलों को प्रशिक्षित करने के लिए अल-तांफ सैन्य छावनी में मौजूद हैं।

अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में इससे संबंधित रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने इसे ‘‘जटिल, समन्वित और जानबूझकर किया गया हमला’’ बताया और कहा कि अमेरिका ने ईरान समर्थित शिया मिलिशिया समूहों द्वारा पहले भी किए गए इसी तरह के हमले देखे हैं।

हालांकि इस बारे में उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया और कहा कि हमले में इस्तेमाल किए गए हथियारों के बारे में उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला