लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान ने भूमिगत परमाणु केन्द्र का निर्माण शुरू किया

By भाषा | Updated: December 18, 2020 15:56 IST

Open in App

दुबई, 18 दिसम्बर (एपी) ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच फोर्डो में एक भूमिगत परमाणु केन्द्र का निर्माण शुरू कर दिया है।

‘एपी’ को शुक्रवार को मिली उपग्रह तस्वीरों में इसके संकेत मिले हैं।

ईरान ने फोर्डो (ईरान का एक गांव) में किसी भी नए निर्माण की बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

फोर्डो में निर्माण का मकसद हालांकि पता नहीं चल पाया है, लेकिन इससे ईरान और अमेरिका के बीच रिश्तों में और तनाव बढ़ने की पूरी आशंका है।

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कम्पनी ‘मैक्सार टेक्नोलॉजीज’ से ‘एपी’ को मिली उपग्रह तस्वीरों में तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 90 किलोमीटर (55 मील) दूर पवित्र शिया शहर कोम के पास उत्तर-पश्चिम में निर्माण होता नजर आ रहा है। यह निर्माण सितम्बर में शुरू हुआ था। 11 दिसम्बर की उपग्रह तस्वीर में दर्जनों खंभों वाली एक इमारत के लिए एक नींव खुदी नजर आ रही है।

ईरान ने हालांकि इस खबर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?