लाइव न्यूज़ :

ईरान ने हवाई रक्षा अभ्यास शुरू किया

By भाषा | Updated: October 12, 2021 14:47 IST

Open in App

तेहरान, 12 अक्टूबर (एपी) ईरान ने देश के रेगिस्तानी इलाके में मंगलवार को दो दिन का व्यापक हवाई सुरक्षा अभ्यास शुरू किया।

सरकारी टीवी ने खबर दी है कि इस सालाना अभ्यास ‘ वेलयात’ में सेना और रेवल्यूशनरी गार्ड हिस्सा ले रहे हैं। सरकारी चैनल ने बताया कि वायु सेना और वायु रक्षा इकाई के साथ- साथ रेवल्यूशनरी गार्ड के हवाई क्षेत्र प्रभाग भी हिस्सा लेंगे।

ईरान नियमित रूप से ऐसे अभ्यास करता है और उसका कहना है कि वह इनके माध्यम से सैनिकों की तैयारी का आकलन एवं राष्ट्र की सैन्य क्षमता का प्रदर्शन करता है। अक्टूबर की शुरुआत में ईरान ने आज़रबाइजान से लगती सरहद के पास एक अभ्यास किया था और अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया था। आज़रबाइजान ने हाल में पश्चिमी देशों और इज़राइल के साथ अपने रिश्तों को मजबूत किया है।

इज़राइल ने आज़रबाइजान को उच्च प्रौद्योगिकी वाले ड्रोनों की आपूर्ति की है जो अर्मेनिया के साथ उसके संघर्ष में मददगार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब