लाइव न्यूज़ :

ईरान समर्थित शिया मलिशिया इराक के लिए बने चुनौती

By भाषा | Updated: March 31, 2021 16:56 IST

Open in App

बगदाद, 31 मार्च ईरान समर्थित शिया मलिशिया इराक के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। चेहरा ढके,मशीन गन और रॉकेट से दागे जाने वाले हथगोलों से लैस शिया लड़ाकों के काफिले को खुलेआम मध्य बगदाद से गुजरते हुए देखा जा सकता है। ये लड़ाके अमेरिका की वहां मौजूदगी से बेपरवाह हैं और इराकी प्रधानमंत्री का कान काटने तक की धमकी तक दें रहे हैं।

ईरान समर्थित मिलिशिया का खतरा ऐसे समय बढ़ा है जब इराक पड़ोसी अरब देशों के साथ संबंधों को सुधारने का प्रयास कर रहा है और आगामी चुनाव की तैयारी कर रहा है। खराब अर्थव्यस्था एवं वैश्विक महामारी के बीच इराक में अक्टूबर में चुनाव होने हैं।

पिछले हफ्ते मिलिशिया लड़ाकों का जुलूस प्रधानमंत्री मुस्तफा अल काधिमी की साख को भी कमतर करता दिखाई दिया। इस दौरान ईरान समर्थित मिलिशिया प्रमुख राजमार्ग से मंत्रालयों के नजदीक से गुजरे और इराकी सुरक्षा बल देखता रह गया।

अमेरिकी सरकार और इराक के बीच नए दौर की वार्ता शुरू होने से पहले यह चेतावनी संदेश माना जा रहा है कि मिलिशिया झुकेंगे नहीं।

अमेरिका और इराक के बीच कथित रणनीतिक वार्ता अगले हफ्ते होने वाली है।यह वार्ता इराक सरकार के अनुरोध पर हो रही है। माना जा रहा है कि यह शिया राजनीतिक धड़े और ईरान समर्थित मिलिशिया के दबाव के जवाब में हो रहा है जो इराक से बचे हुए अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं।

पिछले साल जून में ट्रंप प्रशासन के दौर में शुरु हुई वार्ता , जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार होगी। इस वार्ता के एजेंडे में कई मुद्दे शामिल है जिनमें इराक में अमेरिकी लड़ाकू सैनिकों की मौजूदगी और राज्य के प्राधिकार से परे जाकर इराकी मिलिशिया के कार्य शामिल हैं।

अमेरिकी अधिकारी ने हाल में कहा था कि यह चर्चा भविष्य में अमेरिका-इराक संबंधों की रूपरेखा तय करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल