लाइव न्यूज़ :

ईरान ने इजराइली स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज पर हमला किया : नेतन्याहू

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:14 IST

Open in App

यरुशलम, एक मार्च (एपी) इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को ईरान पर आरोप लगाया कि उसने पिछले हफ्ते ओमान की खाड़ी में इजराइली स्वामित्व वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला किया।

नेतन्याहू ने इजराइल के सार्वजनिक प्रसारक ‘कान’ से बातचीत में कहा कि “यह वास्तव में ईरान का कृत्य है, यह स्पष्ट है।”

नेतन्याहू ने कहा, “इजराइल का सबसे बड़ा दुश्मन ईरान है, मैं इसे रोकने के लिये प्रतिबद्ध हूं। हम पूरे क्षेत्र में वार कर रहे हैं।”

शुक्रवार को ओमान की खाड़ी में इजराइली स्वामित्व वाले पोत एमवी हेलियोस रे में रहस्यमयी तरीके से उस वक्त विस्फोट हुआ जब वह सिंगापुर जा रहा था।

अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के मुताबिक इस धमाके में चालक दल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था लेकिन जहाज में चार छेद हो गए थे।

रविवार को उसे मरम्मत के लिये दुबई के बदरगाह लाया गया था। धमाके से पहले जहाज ने कई बंदरगाहों पर कार उतारी थीं। धमाके के बाद हालांकि उसे आगे की यात्रा टालनी पड़ी और मरम्मत व निरीक्षण के लिये उसे दुबई बंदरगाह लाया गया।

हाल के दिनों में इजराइल के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख दोनों ने संकेत दिये थे कि वे हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार मानते हैं।

इजराइल के आरोपों पर फिलहाल ईरान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच इस घटना ने पश्चिम एशिया के समुद्री क्षेत्र में नए सिरे से सुरक्षा चिंताएं पैदा की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला