लाइव न्यूज़ :

ईरान ने इराकी मिलिशिया से परमाणु वार्ता के दौरान अमेरिकी ठिकानों पर हमले रोकने को कहा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:16 IST

Open in App

बगदाद, नौ जुलाई (एपी) ईरानी सेना की इकाई ‘कुद्स फोर्स’ के कमांडर ने लंबे समय से ईरान का साथ दे रहे इराकी मिलिशिया गुट के नेताओं के साथ पिछले महीने बगदाद में हुई बैठक में कहा कि जब तक ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता चल रही है तब तक वे शांति बरतें।

हालांकि, इस दौरान उन्हें प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। गुट के छह में से एक नेता ने बैठक में कहा कि जब तक उनके पूर्ववर्ती कासिम सुलेमानी और इराक के वरिष्ठ मिलिशिया कमांडर अबू मेहदी अल-मुहंदिस की अमेरिका ड्रोन हमले में हुई मौत का बदला नहीं ले लिया जाता, तब तक वे चुप नहीं बैठ सकते।

इराक और सीरिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिलिशिया के हमले बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में हुए तीन मिसाइल हमलों में मामूली नुकसान हुआ है, जिससे टकराव बढ़ने की आशंका पैदा हो गयी है।

तीन शिया राजनीतिक अधिकारियों और दो वरिष्ठ शिया मिलिशिया अधिकारियों ने ‘कुद्स फोर्स’ के कमांडर इस्माइल गनी की यात्रा के बारे में एसोसिएटेड प्रेस को मिली जानकारी की पुष्टि की है। इससे यह पता चलता है कि ईरान का समर्थन करने वाले इराकी मिलिशिया समूह कभी-कभी तेहरान के आदेशों की अवमानना कर स्वतंत्र रूप से काम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात