लाइव न्यूज़ :

ईरान ने देश में बने पहले कोविड रोधी टीके को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:45 IST

Open in App

तेहरान, 14 जून (एपी) ईरान के सरकारी टीवी ने खबर दी है कि मुल्क ने स्वदेश में विकसित किए गए पहले कोरोना वायरस रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इससे मध्य एशिया में कोविड से बुरी तरह से प्रभावित देश में लोगों का टीकाकरण करने में मदद मिलेगी।

ईरान को टीके को पर्याप्त संख्या में आयात करने में आ रही परेशानियों के बाद स्वदेशी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।

टीवी ने स्वास्थ्य मंत्री सईद नमकी के हवाले से कहा, “ ईरानी टीका ‘कोवीरान बारेकत’ को इस्तेमाल की मंजूरी कल दी गई।”

ईरानी दवा कंपनी शीफाफार्मड ने यह टीका बनाया है और इसमें वायरस को निष्क्रिय करके डाला गया है और टीके की सुरक्षा और प्रभाव पर पहला अध्ययन दिसंबर के अंत में शुरू हुआ।

ईरान ने यह भी कहा है कि वे एक अन्य देश के सहयोग से एक टीके पर काम कर रहा है। नमकी ने कहा कि दूसरा टीका ईरान और क्यूबा मिलकर बना रहे हैं और वे देश के टीका पैकेज में अगले हफ्ते शामिल किया जाएगा।

ईरान में स्थानीय तौर पर टीका अनुसंधान करने पर तब तेजी आई जब अधिकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिका के भारी प्रतिबंध इस्लामी गणतंत्र के बड़े पैमाने पर टीकाकरण की कोशिश में रोड़ा अटकाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला