लाइव न्यूज़ :

ईरान ने देश में ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 19, 2021 17:40 IST

Open in App

तेहरान, 19 दिसंबर (एपी) ईरान में कोरोना वायरस के नये ओमीक्रोन स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। सरकारी टीवी ने रविवार को यह खबर दी।

यह ऐलान ऐसे समय किया गया है, जब यह स्वरूप एक महीने से भी कम समय में करीब समूचे विश्व में फैल गया है। उससे पहले वैज्ञानिकों ने इस चिंताजनक स्वरूप को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन को अलर्ट किया था।

ईरान में करीब 60 फीसदी जनसंख्या का टीकाकरण हो गया है, यानी करीब 8.5 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीकों की दोनों खुराक लग गयी है।

देश में कोरोना वायरस के चलते 131000 लोगों की जान चली गयी, जो पश्चिम एशिया में सबसे खराब मृत्युदर है। अकेले 24 अगस्त को 709 लोग इस महामारी के चलते मर गये।

वैसे विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण से हाल के महीनों में मौतों में कमी आयी है। हाल के सप्ताह में ईरान ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना