लाइव न्यूज़ :

ईरान और अमेरिका के बीच कैदियों की अदला-बदली पर बनी सहमति

By भाषा | Updated: May 2, 2021 20:08 IST

Open in App

तेहरान, दो मई (एपी) ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल से खबर दी है कि ईरान की जेलों में बंद पश्चिम देशों से जुड़े कैदियों को रिहा करने पर सहमति बन गई है।

सरकारी टेलीविजन चैनल ने अज्ञात अधिकारी के हवाले से रविवार को यह खबर दी।

अधिकारी के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच कैदियों की अदला-बदली पर सहमति वाशिंगटन द्वारा ईरान के जब्त सात अरब डॉलर को जारी करने के एवज में बनी है। हालांकि, अमेरिका ने तत्काल इस समझौते की पुष्टि नहीं की है।

सरकारी टेलीविजन चैनल ने अधिकारी के हवाले से बताया कि ब्रिटिश-ईरानी महिला को रिहा करने के एवज में 40 करोड़ पाउंड जारी करने के समझौते पर भी सहमति बन गई है।

हालांकि, ब्रिटेन ने भी ऐसे किसी समझौते की तत्काल पुष्टि नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल