लाइव न्यूज़ :

पूरे विश्व में फंसे प्रवासियों को लेकर IOM ने जताई चिंता, कहा- इन्हें कोविड-19 का ज्यादा खतरा है

By भाषा | Updated: May 8, 2020 16:11 IST

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ‘अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी संगठन’ (आईओएम) के प्रमुख ने कहा कि ऐसे हजारों की संख्या में प्रवासी पूरे विश्व में फंसे हैं, जहां पर उन्हें कोविड-19 के संक्रमण का काफी खतरा है।

Open in App
ठळक मुद्देआईओएम के महानिदेशक एंतोनियो विटोरिनो ने कहा कि यात्रा प्रतिबंधों के चलते भविष्य में प्रवासियों से काफी भेदभाव होगा। दुनिया के कई देशों में प्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच करने की व्यवस्था है और अब मेरा मानना है कि नियमित प्रवासियों के लिए स्वास्थ्य पर नजर रखे जाने की मांग और बढ़ेगी।

संयुक्त राष्ट्र: ‘‘पूरी दुनिया में’’ हजारों की संख्या में प्रवासी फंसे हुए हैं, जहां उन्हें कोविड-19 के संक्रमण का काफी खतरा है। प्रवास मामलों के लिये संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ‘अंतरराष्ट्रीय शरणार्थी संगठन’ (आईओएम) के प्रमुख ने यह कहा है। आईओएम के महानिदेशक एंतोनियो विटोरिनो ने कहा कि यात्रा प्रतिबंधों के चलते भविष्य में प्रवासियों से काफी भेदभाव होगा। 

विटोरिनो ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य नयी संपत्ति है।’’ उन्होंने कुछ देशों के प्रस्तावों का उदाहरण दिया, जिसमें कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तथाकथित विशेष पासपोर्ट और मोबाइल फोन एप का इस्तेमाल शुरू करने की बात की गई थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘दुनिया के कई देशों में प्रवासियों के स्वास्थ्य की जांच करने की व्यवस्था है और अब मेरा मानना है कि नियमित प्रवासियों के लिए स्वास्थ्य पर नजर रखे जाने की मांग और बढ़ेगी।’’ 

विटोरिनो ने पत्रकारों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के मार्फत बात करते हुए कहा कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए यात्रा प्रतिबंधों को सीमित करने का प्रयास करने से लोगों का स्वास्थ्य पहले की तुलना में ज्यादा खतरे में है। उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में हजारों प्रवासी फंसे हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण-पूर्व एशिया, पूर्वी अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में सीमाएं बंद हैं और यात्राओं पर प्रतिबंध है, काफी श्रमिक रास्ते में हैं और उनमें से कुछ महामारी के कारण लौटना चाहते हैं।’’ 

विटोरिनो ने कहा कि वे फंसे हुए हैं, कुछ बड़ी संख्या में, कुछ कम संख्या में, सीमावर्ती इलाकों में काफी कठिन स्थितियों में फंसे हुए हैं और उनके पास नाममात्र की सुविधाएं हैं खासकर स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं। उन्होंने सभी देशों में प्रवासियों के स्वास्थ्य पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान देने की अपील की।

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल